हरिद्वार, जून 12 -- हरिद्वार, संवाददाता। डीपीएस रानीपुर स्कूल की प्रवेश प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए लेकर सुराज सेवादल ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने स्कूल के गेट के बाहर प्रदर्शन करते हुए प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरते जाने का आरोप लगाते हुए प्राचार्य के इस्तीफे की मांग की। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। इधर प्रधानाचार्य अनुपम जग्गा ने आरोपों को निराधार बताया है।। प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने आरोप लगाया कि विद्यालय में नर्सरी कक्षा के प्रवेश के दौरान निर्धारित नियमों और पारदर्शिता का पालन नहीं किया गया। यह भी पढ़ें- डीपीएस में हुए दाखिलों को लेकर खिलाफ सुराज सेवा दल का प्रदर्शन रमेश जोशी ने कहा कि यह प्रक्रिया पिछले दो वर्षों से जारी ...