सीतापुर, सितम्बर 26 -- सीतापुर, संवाददाता। शहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम संवाद विकसित उत्तर प्रदेश 2047 आयोजित किया गया है। जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने छात्रों को विकसित उत्तर प्रदेश से सम्बंधित जानकारी दी तथा उनके विचार आमंत्रित किए। छात्रों को एक क्यूआर कोड के बारे में जानकारी दी। बताया इस क्यूआर कोड स्कैन करके वे सीधे अपने सुझाव मुख्यमंत्री तक पहुँचा सकते हैं। साथ ही यह भी घोषणा की गई कि चयनित सुझावों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य आरके सिंह और हेडमिस्ट्रेस फराह इमाम सहित विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...