चक्रधरपुर, सितम्बर 4 -- चक्रधरपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल में गुरुवार को भक्तिभाव के साथ कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में प्रस्तुति दी। वहीं कृष्ण-सुदामा की मित्रता पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की। मौके पर विद्यालय के चेयरमैन सुनील कुमार यादव, प्रधानाचार्य रविकांत शर्मा एवं उपप्रधानाचार्य राजश्री कुमारी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की और सभी को कृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं। समारोह ने विद्यालय परिसर को भक्ति और उल्लास से भर दिया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: मिनी माइंड्स प्री इंग्लिश मीडियम में मनी जन्माष्टमी यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: मां अमिया देवी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: सेक्रेट हार्ट इंग्लिश स्कूल में ...