बोकारो, अप्रैल 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। डीपीएस बोकारो द्वारा नव-उद्घाटित अभिनव बिन्द्रा शूटिंग रेंज की सोमवार को औपचारिक शुरुआत कर दी गई। नए शैक्षणिक सत्र से अब न केवल डीपीएस बोकारो, बल्कि जिले के सभी विद्यालयों व अन्य जगहों के 8 वर्ष से अधिक उम्र के विद्यार्थी भी शूटिंग के क्षेत्र में अपना हुनर निखार सकेंगे। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए एस गंगवार ने राष्ट्रीय स्तर की कुशल शूटिंग ट्रेनर आर्ची कोमल की मौजूदगी में बच्चों के लिए इसकी औपचारिक शुरुआत की। प्राचार्य ने बच्चों को पूरी लगन के साथ प्रशिक्षण पाकर निशानेबाजी के क्षेत्र में बोकारो का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा शूटिंग में भी करियर की असीम संभावनाएं हैं। यह शूटिंग रेंज पूर्णतया वातानुकूलित है, जिसे प्रशिक्षुओं की सुविधा को ध्यान में र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.