पाकुड़, अप्रैल 22 -- डीपीएस पाकुड़ में बुधवार को पृथ्वी दिवस उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम हमारी ताकत, हमारा ग्रह के अनुरूप विद्यालय में अनेक रचनात्मक एवं शिक्षाप्रद गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के डिस्प्ले बोर्ड को बच्चों द्वारा अत्यंत आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिसके माध्यम से पृथ्वी संरक्षण का संदेश प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया। छात्रों ने अपनी कला के जरिए पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को दर्शाया। विद्यालय के निदेशक अरुणेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि पृथ्वी दिवस पर्यावरण आंदोलन की उपलब्धियों का सम्मान करने का दिन है। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर टीपीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई विविध कार्यक्रम उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें आने वाली पीढ़ियों के ल...