गोरखपुर, फरवरी 17 -- गोरखपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल मानीराम गोरखपुर के प्रांगण में मंगलवार को वृहद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के सीईओ देवाशीष मोइत्रा एवं विद्यालय के समन्वयक, पूजा और सुमन सिंह द्वारा मशाल जलाते हुए गणेश नृत्य वंदना के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित अन्य विद्यालयों से आए लगभग दो सौ से अधिक अतिथि विद्यार्थियों ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर की दौड़, ऊंची कूद, शॉट पुट आदि खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने मनमोहक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य ने सभी प्रतियोगी विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...