चक्रधरपुर, सितम्बर 11 -- चक्रधरपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल चक्रधरपुर में कक्षा आठवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय 'आत्मविश्वास' था। विद्यार्थियों ने बिना पूर्व तैयारी के विषय पर अपने विचार रखे और त्वरित सोच, अभिव्यक्ति तथा वक्तृत्व कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं ए की सोनाक्षी कुमारी प्रथम, 10वीं बी की आयुषी रॉय बर्मन द्वितीय और 9वीं ए की सृष्टि कुमारी तृतीय रहीं। विद्यालय के चेयरमैन सुनील यादव ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि आत्मविश्वास सफलता की पहली सीढ़ी है। ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में मंच पर अपने विचार रखने का आत्मविश्वास बढ़ता है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अंग्रेजी विषय के टीजीटी शुभम डे का विशेष योगदान रहा। प्रधानाचार्य रवि कांत शर्मा,...