बोकारो, जुलाई 3 -- दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो ने गुरुवार को अपने स्थापना के 40 वर्ष पूर्ण होने पर रूबी जुबिली (माणिक्य जयंती) समारोह धूमधाम से मनाया। उत्सवी माहौल में आयोजित कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, सम्मान समारोह और विद्यालय की चार दशक लंबी उपलब्धियों को याद करते हुए गौरवशाली यात्रा का उत्सव मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता तथा सम्मानित अतिथि विद्यालय के संस्थापक प्राचार्य डॉ. एम. एस. त्यागी थे। विशिष्ट अतिथियों में अंजना गुप्ता एवं सुनीता त्यागी शामिल रहीं। मुख्य अतिथि विजय कुमार गुप्ता ने विद्यालय परिवार को रूबी जुबिली की बधाई देते हुए कहा कि डीपीएस बोकारो ने शिक्षा, अनुशासन, समर्पण, उत्कृष्टता और सामाजिक दायित्वों के क्षेत्र में चार दशक सफलतापूर्वक पूर...