बोकारो, मई 4 -- डीपीएस बोकारो अपने शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ-साथ अपने समस्त कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य और पारिवारिक कल्याण के प्रति भी अत्यंत संवेदनशील है। इसी प्रतिबद्धता के साथ विद्यालय परिसर में प्रशासनिक सदस्यों और सहयोगी सदस्यों के लिए दो अलग-अलग सत्रों में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। प्रशासनिक सदस्यों के लिए आयोजित सत्र में विद्यालय के काउंसेलर लाल शुभेन्द्र नाथ शाहदेव ने तनाव-प्रबंधन के व्यावहारिक गुर सिखाए। उन्होंने मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण से तनाव को नियंत्रित करने के टिप्स देते हुए इसके प्रमुख कारकों में परिस्थितिजन्य दबाव,आनुवांशिकी कारण, अकेलापन आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला। शाहदेव ने तनाव के लक्षणों को पहचानने और समय रहते उनमें सुधार के लिए जीवनशैली में बदलाव लाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने शारीरिक कसरत, मोबाइ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.