डीपीएस टीम बनी डिस्ट्रिक्ट एरोबिक्स चैंपियनशिप की ओवरऑल चैंपियन
मुरादाबाद, मई 18 -- मुरादाबाद। एमआईटी वर्ल्ड स्कूल में पांचवीं डिस्ट्रिक्ट एरोबिक्स एंड हिप-हॉप चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें जिले के लगभग 15 स्कूलों के 200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कड़े मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल ने एरोबिक्स प्रतियोगिता की ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में स्प्रिंगफील्ड दूसरे स्थान पर रहा, जबकि मेजबान एमआईटी वर्ल्ड स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह-जिला विद्यालय निरीक्षक सतानंद शर्मा रहे। वहीं गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में डॉ. अनुज अग्रवाल, एमआईटी वर्ल्ड स्कूल की प्रिंसिपल मंजुला कंबोज रहीं। यह भी पढ़ें- एसआर के छात्रों ने ताइक्वांडो में 11 स्वर्ण पदकों सहित 18 पदक जीते यह भी पढ़ें- जिला योगासन चैम्पियनशिप में जीजीपीएस रहा ओवरऑल फर्स्ट रनर-अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.