रुद्रपुर, अप्रैल 25 -- रुद्रपुर, संवाददाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल परिवार के लिए गर्व और उल्लास का ऐतिहासिक क्षण सामने आया है। विद्यालय के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर और हरमन सिंह ग्रोवर को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और प्रेरणादायी नेतृत्व के लिए प्रतिष्ठित 'ऐकैडैलीट अवॉर्ड-2026' से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 'एड्यूलेजेंड' श्रेणी के तहत ग्लोबल स्कूल लीडर्स कंसोर्टियम की ओर से नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। यह सम्मान शिक्षा जगत के उन विशिष्ट व्यक्तित्वों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने दूरदर्शी दृष्टिकोण, नवाचार और समर्पण के माध्यम से शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। यह भी पढ़ें- सेंट जोंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रतिभाओं का सम्मान ग्रोवर का चयन इस सम्मान के लिए होना उनके प्रभावी न...