डीपीएस चास में योगासन व व्यायाम सत्र का आयोजन
बोकारो, जून 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। डीपीएस चास में शनिवार को शिक्षकों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष योगासन व ज़ुम्बा व्यायाम सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया व योग और फिटनेस गतिविधियों के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। सत्र की शुरुआत कपालभाति, अनुलोम-विलोम जैसे कई योगासनों एवं प्राणायाम से हुई। जिसमें शिक्षकों ने शरीर और मन को संतुलित रखने के गुर सीखे। इसके बाद ज़ुम्बा सत्र ने पूरे वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया। संगीत की धुन पर शिक्षकों ने फिटनेस गतिविधियों का आनंद लेते हुए स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। विद्यालय की निदेशिका सह प्राचार्य डॉ. मनीषा तिवारी ने कहा शिक्षकों का स्वस्थ व ऊर्जावान रहना विद्यार्थियों के सर्वांगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.