बोकारो, अगस्त 9 -- दिल्ली पब्लिक स्कूल चास में शनिवार को प्री-नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए बैगलेस डे का आयोजन किया गया। इस दौरान किताबों व पारंपरिक कक्षा शिक्षण के बजाय विभिन्न क्लब गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को रचनात्मकता, व्यावहारिक कौशल व इंटरैक्टिव लर्निंग से जोड़ा गया। कार्यक्रम में साइंस एंड इनोवेशन, क्विज एंड माइंड गेम्स, हेल्थ एंड वेलनेस, क्रिएटिव कॉर्नर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड रोबोटिक्स व इको वॉरियर्स क्लब के सत्र आयोजित हुए। विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के लिए विशेष पॉटरी कार्यशाला भी हुई। स्थानीय कारीगर ने मिट्टी के बर्तन बनाने की कला का प्रदर्शन कर विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव दिया। यह भी पढ़ें- नो बैग दिवस पर छात्र-छात्रा बिना बस्ते के प्रसन्नता पूर्वक पहुंचे विद्यालय इसके...