बोकारो, जून 26 -- दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) चास में गुरुवार को कक्षा 11वीं में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए भव्य इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों व अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों को पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने सामूहिक गायन व समूह नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। इसके बाद 11वीं के विद्यार्थियों ने आत्म-परिचय के माध्यम से अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास व रचनात्मकता का परिचय दिया। विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। विद्यालय की निदेशिका-सह-प्राचार्या डॉ. मनीषा तिवारी ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नैतिक मूल्यों, निरंतर परिश्रम व शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने व...