बोकारो, अप्रैल 2 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। डीपीएस चास में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ बुधवार को प्रार्थना सभा के माध्यम से किया गया। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों, शिक्षकों की उपस्थिति ने इस अवसर को विशेष बना दिया। विद्यार्थियों ने पूरे अनुशासन और एकाग्रता के साथ सहभागिता निभाई। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रेरणादायक विचार व समाचार वाचन प्रस्तुत किया गया, जिससे सभी को नई ऊर्जा व जागरूकता प्राप्त हुई। कार्यक्रम में सत्र 2025-26 में अपनी कक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर उन्हें सम्मानित किया गया। विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्य डॉ. मनीषा तिवारी ने सभी विद्यार्थियों का नए सत्र में स्वागत करते हुए उन्हें अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा ...