डीपीएस चास में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर
बोकारो, अगस्त 13 -- बोकारो,प्रतिनिधि। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं नेत्र सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डीपीएस चास में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर संजीव नेत्रालय एलएलपी, बोकारो के सहयोग से विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। शिविर में विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा शिक्षकेतर कर्मचारियों की आंखों की जांच की गई और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। नेत्र परीक्षण का नेतृत्व डॉ. दीपिका सिंह (एमएस, फेलो शंकर नेत्रालय) एवं सीनियर कैटरैक्ट सर्जन ने अपनी टीम के साथ किया। इस दौरान प्रतिभागियों की दृष्टि संबंधी समस्याओं की जांच कर उचित मार्गदर्शन दिया गया। डॉ. दीपिका सिंह ने विद्यार्थियों को आंखों की स्वच्छता बनाए रखने, पर्याप्त प्रकाश में अध्ययन करने, मोबाइल व कंप्यूटर स्क्रीन का संतुलित उपयोग करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.