बोकारो, अगस्त 28 -- बोकारो, प्रतिनिधि। डीपीएस चास के छात्र हर्षिकेश राज ने खड़गपुर इंडोर स्पोर्ट्स ऑडिटोरियम में आयोजित ऑल इंडिया ओपन फुल कॉन्टैक्ट नेशनल कराटे चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेरिट के साथ छठा स्थान हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आयोजकों की ओर से उन्हें ऑल इंडिया छठे स्थान का मेरिट प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. मनीषा तिवारी ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा यह उपलब्धि हर्षिकेश की मेहनत, लगन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने हर्षिकेश को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और परिवार का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में डीएवी बरोरा के खिलाड़ियों का दबदबा

हिंदी हिन्दुस्ता...