बोकारो, अक्टूबर 1 -- बोकारो,प्रतिनिधि। डीपीएस चास के कक्षा दसवीं के प्रतिभाशाली छात्र विवेक महतो ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए सीनियर नेशनल गतका चैंपियनशिप 2026 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त किया है। विवेक महतो राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में राज्य की ओर से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। सीनियर नेशनल गतका चैंपियनशिप का आयोजन 29 सितंबर से जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जारी है। विद्यालय की प्राचार्य डॉ. मनीषा तिवारी ने विवेक महतो की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा विवेक का राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करना पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है। एक विद्यार्थी के लिए राष्ट्रीय मंच तक पहुंचना उसकी निरंतर मेहनत और समर्पण को दर्शाता है।...