डीपीएस चास के छात्र आदित्य ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया विद्यालय का गौरव
बोकारो, जुलाई 7 -- बोकारो। डीपीएस चास के दूसरी कक्षा के प्रतिभाशाली छात्र आदित्य महतो ने इंटरनेशनल जनरल नॉलेज ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तृतीय व जोनल टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय, अभिभावकों व पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। विज्ञान ओलंपियाड फाउंडेशन के संस्थापक निदेशक महाबीर सिंह की ओर से जारी पत्र में आदित्य महतो को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए बताया उन्हें सम्मानस्वरूप Rs.5000 की छात्रवृत्ति, एक ट्रॉफी व प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्य डॉ. मनीषा तिवारी ने आदित्य महतो को हार्दिक बधाई देते हुए कहा यह सम्मान न केवल छात्र की मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि विद्यालय के गुणवत्तापूर्ण शिक्षण,शिक्षकों के मार्गदर्शन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.