चक्रधरपुर, अगस्त 30 -- चक्रधरपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल के शिक्षकों ने रांची स्थित सरला बिरला पब्लिक स्कूल में आयोजित कम्प्यूटेशनल थिंकिंग (सिटी) एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। सीबीएसई की ओर से आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक तकनीक, कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नवीनतम पहलुओं से अवगत कराना था। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को तकनीक आधारित शिक्षण पद्धतियों तथा कक्षा में एआई के प्रभावी उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में रांची जाने वाले शिक्षकों में प्राचार्य रवि कांत शर्मा, वाइस प्रिंसिपल राजेश्वरी कुमारी, एकाडमिक इंचार्ज सोमू चौधरी, रुपाली राय, अंजली दूबे, नूतन कुमार, राहुल मिश्रा, चाईना, सुभम, घनश्याम, पूजा, तनूजा सहित कई शामिल थे। यह भी पढ़...