आरा, मई 15 -- -संकट की स्थितियों में अपनाई जाने वाली नागरिक सुरक्षा प्रक्रियाओं के बारे में शिक्षित किया गया -बिहार के नागरिक सुरक्षा महानिदेशक सह आयुक्त डॉ परेश सक्सेना ने प्रश्नोत्तर सत्र का संचालन किया आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उदवंतनगर के कोहड़ा मोड़ के पास स्थित डीपीएस स्कूल में बिहार के छह जिलों पटना, किशनगंज, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया और कटिहार में गुरुवार को ब्लैकआउट ड्रिल आयोजित किए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरा के वरिष्ठ छात्रों को कार्यशाला में युद्धकालीन हमलों और हवाई हमलों जैसी संकट की स्थितियों में अपनाई जाने वाली नागरिक सुरक्षा प्रक्रियाओं के बारे में शिक्षित किया गया।

कार्यशाला का संचालन बिहार नागरिक सुरक्षा निदेशालय की ओर से तैयार की गई एक लघु एनिमेशन फिल्म के माध्यम से छात्र छात्राओं को हवाई...