बेगुसराय, अप्रैल 17 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। सीबीएसई दसवीं में डीपीएस के शत प्रतिशत बच्चों ने सफलता अर्जित कर स्कूल व शिक्षकों का नाम रौशन किया। तन्नुप्रिया 98 प्रतिशत अंक लाए जबकि अमन कुमार 94 प्रतिशत। स्कूल के प्रबंधक राजीव कुमार ने बताया कि सभी 256 बच्चों में 204 बच्चों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए। शेष बच्चों को 70 प्रतिशत से अधिक अंक रहे। राजीव कुमार ने बताया कि प्रशांत कुमार 90 प्रतिशत, आराध्या कुमारी 90, भास्कर कुमार 84, केशव कुमार 84, हरिओम राय 90, खुशी कुमारी 90, तन्नु कुमारी 85, साक्षी जयसवाल 82 और कृष्ण कुमार 86 प्रतिशत अंक अर्जित किए। यह भी पढ़ें- विश्व भारती शिक्षा सदन का दसवीं के रिजल्ट में दबदबा स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता जताई। प्रबंधक ने कहा कि शिक्षकों के सहयोग और कठिन मेहनत से बचों का ...