बोकारो, अप्रैल 10 -- बोकारो। प्रतिनिधि। दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो के प्राचार्य डॉ एएस गंगवार ने अपने शैक्षिक नेतृत्व व नवाचार से जिले का नाम एक बार फिर गौरवान्वित किया है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप कौशल-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए उन्हें यूनेस्को के स्किल भारत सम्मान 5.0 से नवाजा गया। यह सम्मान मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेन्शन सेंटर में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। गुरुवार को विद्यालय में आयोजित विशेष एसेंबली में इस उपलब्धि की घोषणा की गई। डॉ गंगवार ने इस सम्मान को विद्यार्थियों, अभिभावकों व विद्यालय परिवार को समर्पित किया। कहा कि विद्यालय में कंपोजिट स्किल लैब, 3-डी प्रिंटिंग, ड्रोन, एआई, रोबोटिक्स सहित कई आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों का समग्र विकास हो रहा है।...