हरिद्वार, फरवरी 1 -- हरिद्वार के डीपीएस रानीपुर में पढ़ने वाले पूर्व छात्र तनिष बजाज को गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित रैली में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों स्वर्ण पदक, बैटन और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे हरिद्वार के लिए गर्व का विषय है। तनिष बजाज ने एनसीसी के राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न शिविरों में अनुशासन, नेतृत्व और समर्पण का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने महाराष्ट्र के लोणावला में आयोजित ऑल इंडिया नौ सैनिक कैंप में प्रथम स्थान प्राप्त कर देशभर में अपनी श्रेष्ठता साबित की। इसके साथ ही उन्हें रिपब्लिक डे कैंप में सर्वश्रेष्ठ कैडेट का सम्मान भी मिला, जो एनसीसी में अत्यंत प्रतिष्ठित उपलब्धि मानी जाती है। वर्तमान में तनिष क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु से अर्थशास्त्र मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.