रुद्रपुर, मार्च 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के पूर्व छात्र तनिष कनोडिया ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा आयोजित सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 12वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। तनिष ने कुल 468 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं विद्यालय की एक अन्य पूर्व छात्रा कशिश नरूला ने हाल ही में घोषित परिणामों में सीए इंटरमीडिएट ग्रुप-1 परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। कशिश ने अब ग्रुप-2 की तैयारी शुरू कर दी है और चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं। विद्यालय प्रबंधन ने दोनों की इस सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर और वाइस चेयरमैन हरमन सिंह ग्रोवर ने भी दोनों छा...