सहारनपुर, जुलाई 22 -- सहारनपुर, संवाददाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल के तीन होनहार विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-2026 में शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है। विद्यालय की छात्रा मनीषा तथा छात्र कर्णिक गुप्ता और अब्दुल्लाह अहाद ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासित तैयारी के बल पर परीक्षा में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। उनकी सफलता पर विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा। प्रधानाचार्या आदेश सिसोदिया ने तीनों सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की अथक मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है और इन विद्यार्थियों की कामयाबी विद्यालय के अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। स्...