लखनऊ, जनवरी 31 -- लखनऊ। इंदिरानगर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में 11 वीं के विद्यार्थियों ने 12 वीं के छात्र एवं छात्राओं के लिए अफसाने विदाई समारोह आयोजित किया। विद्यार्थियों ने सीनियर्स के सुखद भविष्य की कामना करते हुए गुलाब का फूल देकर स्वागत किया। समारोह में अहमद हमजा को मिस्टर डीपीएस व जारा रौशन को मिस डीपीएस और जुहेब खान को मिस्टर चार्मिंग एवं स्वास्तिका सिंह को मिस गॉर्जियस चुना गया। 12 वीं के छात्र रैम्पवॉक पर उतरे। सीनियर के सम्मान में छात्र और छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये। एक वीडियो से पुरानी यादों को ताजा किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या गजाला अफसर ने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में सदैव अपने लक्ष्य पर ध्यान रखो। माता-पिता के साथ विद्यालय का नाम भी रोशन करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.