रुद्रपुर, मई 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल में शनिवार को सत्र 2026-27 के लिए भव्य इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। इसमें नवनिर्वाचित छात्र परिषद को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई और उन्हें नेतृत्व के प्रतीक बैज प्रदान किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी और सेवा भावना का विकास करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया, जबकि रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। नवनियुक्त छात्र परिषद ने विद्यालय के आदर्शों एवं मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया। समारोह के मुख्य अतिथि 31वीं बटालियन पीएसी रुद्रपुर के कमांडेंट आईपीएस अधिकारी देवेंद्र पिंचा रहे। विशिष्ट अतिथि...