बदायूं, अप्रैल 16 -- शहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्र अंशुमन हरि गुप्ता ने 10 वीं की परीक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले को टॉप किया है, जबकि जिले में दूसरा स्थान ब्लूमिंगडेल स्कूल के दर्श प्रकाश गुप्ता एवं तीसरा स्थान मदर एथीना स्कूल की छात्रा लावन्या ने प्राप्त किया है। जिला टॉपरों को बधाईयां मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार के लिए शाम के समय सीबीएसई 10 वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया। जिला टॉपर दिल्ली पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्र अंशुमन हरि गुप्ता परीक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रहे हैं, वहीं जिले में दूसरा स्थान ब्लूमिंगडेल स्कूल के दर्श प्रकाश गुप्ता ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर लिया है। यह भी पढ़ें- सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट की खबर जिले में तीसरा स्थान मदर एथीना स्कूल की छात्रा लावन्या को मिला है। लावन्या ...