डीपीएस की छात्राओं ने प्रधानमंत्री को राखी बांधी
नोएडा, अगस्त 28 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के केपी-V स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने रक्षाबंधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्राकृतिक राखी भेंट की। छात्राओं ने प्रधानमंत्री को राखी बांधते हुए एआई का विवेकपूर्ण और जिम्मेदारी से उपयोग करने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री से भेंट करने वाले विद्यार्थियों में कक्षा 10 की आद्या श्रीवास्तव और अविका राठौर, कक्षा 5 की नम्या सिंह और कक्षा 4 की आरना कौल शामिल रहीं। बच्चों ने प्रधानमंत्री को एक कविता भी समर्पित की, जिसमें उनके 24 वर्षों के अनुकरणीय नेतृत्व को रेखांकित किया गया। कविता में उनके डिजिटल भारत के विजन, जिसमें यूपीआई जैसी डिजिटल पहल, अंतरिक्ष क्षेत्र में स्टार्टअप्स को बढ़ावा देना तथा नागरिक और सैन्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करना शामिल है। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.