धनबाद, सितम्बर 2 -- दिल्ली पब्लिक स्कूल धनबाद के स्वामी विवेकानंद सभागार में स्पिक मैके के स्वर्ण जयंती वर्ष पर हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत का आयोजन किया गया। ​​पंडित रितेश मिश्र एवं पंडित रजनीश मिश्र बनारस घराने की 400 वर्ष पुरानी गौरवशाली परंपरा की छठी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करनेवाले इस अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त युगल ने अपनी राग प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पद्म भूषण पंडित राजन-साजन मिश्र के योग्य शिष्य तथा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से अलंकृत इन दोनों भाइयों ने गंभीर आलाप, द्रुत तानों और उत्कृष्ट सुर-संवाद से शास्त्रीय गायकी का चरमोत्कर्ष प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजीव मिश्रा (डीआईजी, सीआईएसएफ), विशिष्ट अतिथि मुरली कृष्ण रमैया (सेवानिवृत्त डायरेक्टर एचआर बीसीसीएल), प्राचार्य डॉ सरिता सिन्हा ने क...