मेरठ, दिसम्बर 9 -- बहसूमा। डीपीएम और ट्रांसलम क्रिकेट अकादमी के बीच सोमवार को एक रोमांचक क्रिकेट मुकाबला खेला गया। डीपीएम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 190 रन बनाए। यस ने 35 रन, आर्यन ने 33 रन, अर्जुन और सत्यम ने 20-20 रन बनाए। ट्रांसलम की ओर से माधव राजपूत ने तीन विकेट, हर्षवर्धन और अभय ने 2-2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रांसलम की टीम 19.4 ओवर में मात्र 109 रन पर सिमट गई। देवांश मोतला ने 35, एकांश रस्तोगी ने 20 तथा आदर्श नागर ने 15 रन बनाए। डीपीएम की ओर से गेंदबाजी में जयंत जैनर ने चार, वैष्णव उपाध्याय और वीर जैनर ने 3-3 विकेट लिए। डीपीएम पब्लिक स्कूल सचिव जगदीश त्यागी, प्रधानाचार्य जिया जैदी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.