भदोही, मार्च 29 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक डीएम शैलेश कुमार व सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने संयुक्त रूप से अधिकारियों संग ली। इसमें स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर सुधार लाने के साथ ही समयबद्ध कार्य संग जवाबदेही सुनिश्चित करने को निर्देशित किए। संचालन एवं अनुश्रवण में शिथिलता मिलने पर डीपीएम का मानदेय रोकने का निर्देश दिए। इस दौरान डीएम निर्देशित किए कि स्वास्थ्य विभाग से संबंधित समस्त कार्य एवं वित्तीय प्रस्ताव समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। ताकि पारदर्शिता एवं समयबद्ध स्वीकृति सुनिश्चित की जाए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां पर हुए अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए राजस्व विभाग के समन्वय से तत्काल अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश चिकित्सा अधीक्षक को दिया। कार्य में लापरवाही पाए जाने प...