मुजफ्फरपुर, जून 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से संबंद्धता प्राप्त डीपीएड डिप्लोमा इन फिजिकल एजुकेशन संस्थानों के अभ्यर्थियों की परीक्षा 15 जून से होगी।सत्र 2025-27 के पहले वर्ष और 2024-26 के द्वितीय वर्ष के सैद्धांतिक विषयों की बाह्य परीक्षा निर्धारित शिड्यूल के अनुसार पटना के परीक्षा केन्द्रों पर होगी। पहले वर्ष की परीक्षा 15 से 19 जून तक और द्वितीय वर्ष की परीक्षा 20 से 25 जून तक चलेगी। बिहार बोर्ड की ओर से एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली 9.30 से 12.45 तक और दूसरी पाली 2 से 5.15 बजे तक चलेगी। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: 12 तक बीएड द्वितीय खंड की प्रायोगिक परीक्षा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...