डीपीआरओ श्रीकांत यादव को भावभीनी विदाई
औरैया, जून 11 -- ककोर। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव के उन्नाव स्थानांतरण पर गुरुवार को भावभीनी विदाई दी गई। आयोजित समारोह में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों, रोजगार सेवकों एवं पत्रकारों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि औरैया में लगभग दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान श्रीकांत यादव ने ग्राम पंचायतों के विकास, स्वच्छता व्यवस्था और पंचायत विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी सरल कार्यशैली और सभी की समस्याओं को सुनने की प्रवृत्ति के कारण वह कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच लोकप्रिय रहे। समारोह में उपस्थित लोगों ने उन्हें एक कुशल और संवेदनशील अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके स्थानांतरण से विभाग को उनकी कमी महसूस होगी। अंत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.