इटावा औरैया, जनवरी 29 -- जिला पंचायतराज अधिकारी बनवारी सिंह के रुपए गिनने का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस संबंध में डीपीआरओ का कहना है कि यह वीडियो एआई के माध्यम से बनाया गया है और उन्हें फंसाने की साजिश की जा रही है। वीडियो में जरा भी सच्चाई नहीं है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। डीपीआरओ सपा सांसद जितेंद्र दोहरे के समधी हैं। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने कहा कि उन्होंने अपना वेतन मंगवाया था और वे वेतन के रुपए गिन रहे थे। कोई भी अपने वेतन के रुपए कार्यालय में बैठकर गिन सकता है। इस वीडियो को एआई के माध्यम से तैयार किया गया है और उन्हें फंसाने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच करा ली जाए क्योंकि यह आरोप झूठे हैं और वीडियो फेक है। ऐसा कुछ भी नहीं है। वे जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.