आजमगढ़, फरवरी 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। सठियांव विकास खंड की ग्राम पंचायत अधिकारी पर प्रधानमंत्री आवास के नाम पर धन उगाही करने और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के लगाए गए आरोप जांच में निराधार पाए गए। इस पर डीपीआरओ ने शिकायतकर्ताओं के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सठियांव विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोछा निवासी सरोज कुमार पुत्र जगत राम ने मंडलायुक्त से ग्राम विकास अधिकारी राम सिंह के खिलाफ शिकायती पत्र देकर जांच की गुहार लगाई थी। उसने आरोप लगाया कि ग्राम विकास अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में धन उगाही की जा रही है और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही भाजपा के एक नेता ने भी ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ मंडलायुक्त के साथ मुख्य विकास अधिकारी को शिकायती पत्र दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.