मुरादाबाद, मई 23 -- 25 मई को ग्राम प्रधानों के कार्यकाल पूर्ण होने के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गई हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा ग्राम पंचायत सचिव जनों के साथ बैठक कर रहेहैं। विकास भवन स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में ग्राम पंचायत के प्रस्ताव पंचम और 15 में वित्त आयोग की धनराशि के व्यय आदि विषयों पर चर्चा शुरू है। डीपीआरओ आलोक शर्मा ने बताया कि प्रधानों के कार्यकाल विस्तार के संबंध में शासन से कोई गाइडलाइन नहीं मिली है। जनपद में 122 ग्राम पंचायत सचिव हैं, जिनके जिम्मे 643 ग्राम पंचायत में प्रशासकीय कार्य की जिम्मेदारी है। शासन की गाइडलाइन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- कार्यकाल खत्म होने को, 22 करोड़ खर्च नहीं कर सकीं ग्राम पंचायतें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...