चंदौली, फरवरी 6 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज विकासखंड के सुल्तानपुर गांव स्थित काजी हाउस गौशाला का गुरुवार को जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिन्हा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में संरक्षित गोवंशों की स्थिति, उनकी संख्या, स्वास्थ्य व्यवस्था, चारा-पानी की उपलब्धता, साफ-सफाई तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। कहा गौशाला परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जाए, जिससे पशुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके। उन्होंने पर्याप्त मात्रा में हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने और पशुओं को स्वच्छ व शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। निर्देश दिया कि गौशाला में संरक्षित गोवंशों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए तथा उनकी देखभाल पूरी जिम्मेदारी के साथ की जाए। उन्होंने पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण, रख-र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.