साहिबगंज, अप्रैल 17 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर में पंचायत सचिवों की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता डीपीआरओ अनिल कुमार ने की। बैठक में बीडीओ नागेश्वर साव मौजूद थे। बैठक में डीपीआरओ ने 15 वें वित्त आयोग की योजना, सामाजिक सुरक्षा, वृद्धावस्था पेंशन, पंचायती राज एवं मंईयां सम्मान योजना की समीक्षा की। लंबित योजनाओं को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिए। डीपीआरओ ने पंचायत सचिवों को पोर्टल खुलने पर मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के त्रुटि को दूर करने का निर्देश दिया। मौके पर जेई पैट्रिक हांसदा, हीरू लाल हांसदा, बीपीआरओ परमानंद मंडल, पंचायत सचिव रतन लाल टुडू, जोसेफ टुडू, स्नेहा कुमारी, बेला टुडू आदि थे। यह भी पढ़ें- जिले में दवाओं की रहे पर्याप्त उपलब्धता: डीसी यह भी पढ़ें- योजनाओं को पूर्ण करने में आईटीडीए विभाग लक्ष्य से...