पाकुड़, जून 17 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2026 के अंतर्गत थीम-7 'सामाजिक रूप से न्याय संगत एवं सुरक्षित गाँव' श्रेणी में नामांकित उदयनारायणपुर पंचायत का जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत में संचालित विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के मूल्यांकन मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक दस्तावेजों, उपलब्धियों, नवाचारों एवं उत्कृष्ट कार्यों को सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखने का निर्देश दिया। इस अवसर पर आयोजित समीक्षा बैठक में पंचायत की उपलब्धियों, जनभागीदारी आधारित विकास कार्यों तथा ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की जानकारी साझा की गई। साथ ही पंचायत द्वारा सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता एवं ...