डीपीआरओ का तबादला रद, डीएसटीओ फिरोजाबाद गए
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 2 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जिला पंचायत राज अधिकारी के पद पर नियुक्त किए गए संतोष कुमार श्रीवास्तव का तबादला रद कर दिया गया है। उन्हें गौतम बुद्ध नगर का डीपीआरओ बनाया गया।यहां पर फिलहाल डीपीआरओ की तैनाती नहीं की गयी है। संतोष कुमार को मिर्जापुर से यहां स्थानांतरित किया गया था। उनके यहां पर चार्ज ग्रहण को लेकर पहले ही अटकलें लगायी जा रहीं थीं। जिला अर्थसंख्याधिकारी अतुल राठौर का शासन ने फिरोजाबाद जनपद के लिए तबादला कर दिया है। उनके स्थान पर हाथरस के डीसएसटीओ वीरेंद्र कुमार की तैनाती की गयी है। इस बीच नवाबगंज के खंड विकास अधिकारी अमरेश सिंह चौहान का तबादला जनपद बांदा के लिए किया गया है तो वहीं मोहम्मदाबाद के खंड विकास अधिकारी त्रिलोक चंद्र शर्मा को हरदोई जनपद में स्थानांतरित किया गया है। यह भी पढ़ें- जेलर, डिप्टी जेलर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.