संभल, जून 2 -- जिला पंचायत राज विभाग से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मंगलवार को वायरल हुए वीडियो में जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय में उनके पास बैठे विभाग के एक अकाउंटेंट को किसी व्यक्ति से रुपए लेते हुए दिखाया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद विभागीय कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। हालांकि, हिंदुस्तान टीम वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करती है। वीडियो कब और किन परिस्थितियों में बनाया गया, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं और आरोप-प्रत्यारोप किए जा रहे हैं। मामले में जब जिला पंचायत राज अधिकारी चेतेंद्र कुमार से जानकारी की गई तो उन्होंने वीडियो को पुराना बताते हुए कहा कि इसे भ्रामक तरीके से प्रसारित किया जा रहा है। उनका कहना...