नई दिल्ली, मई 20 -- राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई) सामग्री के जरिए कथित गलत इस्तेमाल के खिलाफ अपनी व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ को 21 मई को करेंगे। अपनी याचिका में चड्ढा ने एआई से बने डीपफेक, मॉर्फ्ड वीडियो, सिंथेटिक वॉयस क्लोन, मनगढ़ंत भाषण व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कथित तौर पर शेयर किए जा रहे दूसरे धोखेबाज डिजिटल सामग्री बनाने और सर्कुलेट करने पर रोक लगाने के लिए निर्देश मांगे हैं। याचिका में कहा गया कि एआई टूल्स के जरिए चड्ढा की तस्वीर, आवाज, समानता व पहचान का बिना इजाजत इस्तेमाल जनता को गुमराह कर सकता है। यह भी पढ़ें- राघव चड्ढा ने खटखटाया अदालत का दरवाजा, आखिर कौन सा डर सता रहा कि जाना पड़ा दिल्ली HC? याचिका...