कानपुर, अक्टूबर 14 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। देश में डीपटेक स्टार्टअप को गति देने और रक्षा क्षेत्र इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए देश के दो प्रमुख संस्थानों ने हाथ मिलाया है। आईआईटी कानपुर और आईआईएम बेंगलुरु के बिजनेस इंक्यूबेटर एनएसआरसीईएल के बीच समझौता हुआ है। यह अपनी तरह की पहली साझेदारी है, जो तकनीकी नवाचार, उद्यमिता और व्यवसाय विकास के क्षेत्र में दोनों संस्थानों की विशेषज्ञता को एक मंच पर लाएगी। इसका उद्देश्य विशेष रूप से रक्षा, एयरोस्पेस और इनसे जुड़े रणनीतिक क्षेत्रों में भारत के डीप-टेक इकोसिस्टम को मजबूत करना है। समझौते पर आईआईटी के डीन आरएंडडी प्रो. जयंधरन गिरिधर राव और एनएसआरसीईएल की सीईओ रसिका प्रशांत ने हस्ताक्षर किए। इस सहयोग का उद्देश्य डीप-टेक नवाचारों को तकनीकी सत्यापन से आगे बढ़ाकर व्यावसायिक रूप से व्यवहार्य बनाना औ...