जमशेदपुर, जुलाई 9 -- बिष्टूपुर के डीडी बार एंड कैफे के बाहर करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या में भाजपा नेता और बार संचालक नीरज सिंह की भूमिका भी सामने आई है। यह जानकारी बुधवार को अपने कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में नीरज सिंह समेत अन्य आरोपियों को पेश करने के दौरान एसएसपी एहतेशाम वकारिब ने दी। नीरज सिंह समेत दो अन्य आरोपियों को काला नकाब पहनाकर मीडिया के सामने पेश किया गया। एसएसपी ने बताया कि जांच में दोनों आरोपियों की घटनास्थल पर मौजूदगी और संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया है और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि हिमांशु की हत्या सुनियोजित साजिश के तहत क...