जमशेदपुर, सितम्बर 4 -- जमशेदपुर। आदित्यपुर निवासी हिमांशु सिंह की हत्या मामले में आरोपी डीडी बार के मैनेजर महानंद की जमानत अर्जी पर 11 सितंबर को जिला न्यायालय में सुनवाई होगी। अधिवक्ता भलाई पांडा के अनुसार जिला जज की अदालत में जमानत दरजी दी गई थी जिसमें सुनवाई के लिए की केस डायरी और लोअर कोर्ट रिकॉर्ड मांगा गया है। मालूम हो कि हिमांशु सिंह की हत्या 27 जून की रात डीडी बार के सामने अपराधियों ने चापड़ से मार कर की थी। बिष्टुपुर पुलिस ने बार मैनेजर को ओड़िशा से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...