उरई, फरवरी 25 -- जालौन। डीडी मंडी ने बुधवार को नगर में स्थित नवीन गल्ला मंडी परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य को देखा और मंडी में हटाई गई अस्थाई दुकानों को जगह दिए जाने और नई दुकानों का निर्माण कराने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। बुधवार को डीडी संजय कुमार नगर में स्थित नवीन गल्ला मंडी परिसर में पहुंचे। जहां उन्होंने मंडी परिसर में चल रहे निर्माण कार्य को देखा। जिसमें पुलिया निर्माण के लिए डाले जा रहे जाल में पुराना सरिया डाले जाने पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई साथ ही मौके से ही संबंधित ठेकेदार को मोबाइल पर फोन करके फटकार लगाते हुए नया सरिया डाले जाने के निर्देश दिए। नवीन गल्ला मंडी में कुछ समय पूर्व अस्थाई दुकानें हटा दी गई थीं। जिस पर व्यापारियों में रोष था और वह व्यापाार के लिए जगह दिलाने की मांग कर रहे थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.