देहरादून, मार्च 10 -- देहरादून। जामुनवाला स्थित डीडी कॉलेज में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए तीन दिवसीय वार्षिक खेल समारोह का शानदार शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज चेयरमैन जितेंद्र यादव, प्रधानाचार्या डॉ. ज्योत्सना रमोला और खेल समन्वयक डॉ. नवीन कांडवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। चेयरमैन जितेंद्र यादव ने परेड की सलामी ली और विद्यार्थियों के अनुशासन व उत्साह की प्रशंसा की। प्रधानाचार्या डॉ. रमोला ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। समारोह के पहले दिन 100 व 200 मीटर दौड़, रिले रेस, भाला फेंक, लॉन्ग जंप और शॉट पुट जैसी एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के साथ ही शतरंज, कैरम और बैडमिंटन जैसे इंडोर खेलों में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...