देहरादून, दिसम्बर 3 -- देहरादून। नींबूवाला गढ़ी कैंट स्थित डीडी इंस्टिट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज को शासन से जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) कार्यक्रम संचालित करने की आधिकारिक मान्यता मिल गई है। मान्यता मिलने के साथ ही नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्थान के अनुसार जीएनएम कोर्स पूरा करने के बाद अभ्यर्थी सरकारी व निजी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों, नर्सिंग होम और अन्य चिकित्सा संस्थानों में कार्य कर सकते हैं। संस्थान के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि शासन से मान्यता मिलने के बाद विद्यार्थियों के प्रवेश शुरू हो गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...